Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी ने पीएम मोदी-अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने पीएम मोदी-अमित शाह पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

Rahul Gandhi Contoversial Statement:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहा। राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी निशाना साधा।

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और सरकार बचा नहीं पाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि ये गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, जिन्होंने संविधान को खत्म किया।

राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका खामियाजा आम जनता को उठना पड़ेगा। एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही रुकने के कारण तेल और अन्य सामान की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर है।  

Also read: Kerlam New CM:केरलम के नए सीएम को लेकर माथपच्ची जारी, तीन दावेदारों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ने 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है। राहुल का बयान पाकिस्तान जैसा है। राहुल गांधी ने कहा कि रिमोट कंट्रोल देश विरोधी तत्वों के हाथों  में हैं। कांग्रेस नेता हर वक्त देशविरोधी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान माओवादी, मुस्लिम लीग और अर्बन नक्सल जैसा है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उन्हें आदतन अपराधी करार दिया। त्रिपाठी ने कहा कि उनको कई बार कोर्ट ने फटकार लगाई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast