Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: नालंदा में मिड डे मील खाने से 33 बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

Bihar News: नालंदा में मिड डे मील खाने से 33 बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में जहां मध्य विद्यालय कैला में एमडीएम का भोजन खाने से करीब 33 बच्चे बीमार हो गए। फिलहाल सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर नौसा में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों को चंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इलाज कराने आए बच्चों ने बताया कि आज एमडीएम में उन्हें चावल और चने की सब्जी मिली थी।

बच्चों ने बताया कि खाने में एक प्रकार की दवाई भी मिली थी। लेकिन यह किस प्रकार की दवाई है यह बच्चों ने नहीं बताया। खाना खाने के तुरंत बाद ही सभी बच्चों को पेट दर्द और सर दर्द दस्त की शिकायत होने लगी।यह शिकायत अन्य बच्चों को भी होने लगा।आनन फानन में सभी बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। यह भोजन कुछ शिक्षकों ने भी खाया था जिससे कुछ शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई। वही इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है। बताया जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले एमडीएम का भोजन एकता शक्ति फाउंडेशन से मिलता है।

Also read: Bihar News: खगाड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटों भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर हो से घायल

सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल यह फाउंडेशन के द्वारा एमडीएम का भोजन नगरनौसा और चंडी में सप्लाई करता है। वहीं नगरनौसा प्रमुख रंजू कुमारी ने बताया कि सभी बच्चे को एमडीएम का खाना खाने के बाद पेट दर्द सर दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे का इलाज चंडी और कुछ बच्चे का। इलाज नगरनौसा में चल रहा है। इस लापरवाही में जो लोग शामिल है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: शाहाबाद जीटी रोड पर STF और बदमाशों में मुठभेड़, भाऊ गैंग के दो शूटर घायल

Kurukshetra Encounter: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार शाम स्पेशल टास्क फोर्स की करनाल यूनिट और दो गैंगस्टरों के बीच शाहाबाद जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। STF की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान अमृतसर निवासी कशिश और हर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भाऊ गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल बरामद की हैं।

देहरादून के अस्पताल में बड़ा हादसा, ICU के AC में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, 2 घायल

देहरादून के एक अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया, जहां एसी में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान ICU में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, रोहतक में पारा 46.9 डिग्री पहुंचा

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज लू और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast