राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रांची की INDI गठबंधन की रैली में नहीं होंगे शामिल

राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रांची की INDI गठबंधन की रैली में नहीं होंगे शामिल

Lok Sabha Election: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव के बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से राहुल गांधी रविवार को रांची में हो रही'INDIA' गठबंधन की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगो। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सतना में जो रैली होने वाली थी उसमें भी वो शामिल नहीं पाएंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए शेयर की है।  

जयराम रमेश ने शेयर किया पोस्ट

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘आजराहुल गांधीसतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वह फिलहाल नई दिल्ली के बहार नहीं जा सकते हैं। इस वजह से सतना में रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। इसके बाद रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में वे शामिल होंगे।

'INDIA' गठबंधन की रैली

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को रांची में 'INDIA' गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है। रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली इस महारैली को 'उलगुलान न्याय रैली' का नाम दिया गया है। करीब 14 दलों के नेता इस रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह समेत तमाम विपक्षी नेता इस महारैली में पहुंच रहे हैं।

Leave a comment