Lok Sabha 2024 : मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- 400 सीट छोड़िए उनको 150 भी नहीं मिलने वाली है

Lok Sabha 2024 : मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- 400 सीट छोड़िए उनको 150 भी नहीं मिलने वाली है

Rahul Gandhi in Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलानभी किए। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो भी भारत के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो के मिला है जल जमीन जंगल का हक संविधान ने दिया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे किया जाए और उनका पूरा का पूरा राज हो। आपके अधिकार आपसे छीने जाएं। हम उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं ने साफ बोला है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो संविधान बदल देंगे इसलिए उन्होंने 400 सीट का नारा दिया था। 400 सीट छोड़िए उनको 150 भी नहीं मिलने वाली है। उनके अलग नेता कहते हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे।"

राहुल गांधी ने कहा कि  यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।  एक तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।दूसरी तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं।उन्होंने कहा कि BJP के लोग संविधान खत्म कर गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों से आरक्षण छीनना चाहते हैं। लेकिन हम आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे, हम आरक्षण पर लगी 50% की लिमिट भी हटाने जा रहे हैं।

BJP की सरकार आती है, वह उल्टा कर देती है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया वाले अंबानी जी के यहां की शादी दिखा देंगे, बॉलीवुड की खबरें चला देंगे। लेकिन आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचारों की बात नहीं करेंगे। क्योंकि मीडिया और देश की 200 बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में कोई भी दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग का नहीं है। कांग्रेस ने आपको जमीन अधिग्रहण बिल, वन अधिकार अधिनियम, पेसा कानून दिया। हम जो भी करते हैं, आपके हक के लिए करते हैं। लेकिन जैसे ही BJP की सरकार आती है, वह उल्टा कर देती है।

देश में आपकी भागीदारी नहीं है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों, अस्पतालों, स्कूलों को चलाने में आदिवासी वर्ग के लोग दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि देश में आपकी भागीदारी नहीं है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना कराएंगे, जिससे देश में आपकी भागीदारी तय हो सके।

Leave a comment