Search KhabarFast

Press ESC to close

Rahul Gandhi: मित्रों’ वाला राफेल है.. टैक्स वसूली-महंगा तेल...

Rahul Gandhi: मित्रों’ वाला राफेल है.. टैक्स वसूली-महंगा तेल...

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर राफेल को लेकर राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं राहुल गांधी ने एक बार राफेल और महंगाई को लेकर मोदी सरकार निशाना साधा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है. इसके साथ ही टैक्स वसूली-महंगा तेल है. PSU-PSB की अंधी सेल है सवाल करो तो जेल है.

फ्रांस के भारत के साथ 59 हजार करोड़ रुपये के राफेल विमानों के सौदे को लेकर अब फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है. फ्रांसीसी सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जज को जांच का जिम्मा सौंपा है. इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी तिनका है.

राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते है. राहुल गांधी ने कहा था कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए लंबी-असुविधाजनक लाइनों की वजह सिर्फ़ कोविड प्रतिबंध नहीं हैं. असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के रेट देखें. इससे पहले भी बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने मोद सरकार तंज कसा था.

राहुल गांधी ने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवानों के माता-पिता उन्हें रिक्शा खींचने या मज़दूरी करने या सड़क किनारे पकोड़े तलने पर मजबूर होता देख रहे हैं. भविष्य छीनकर मोदी सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर कर दिया. उन्होंने कहा कि वित के आर्थिक पैकेज’ को कोई परिवार अपने रहने-खाने-दवा-बच्चे की स्कूल फ़ीस पर ख़र्च नहीं कर सकता. पैकेज नहीं, एक और ढकोसला है.

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: हिरासत से रिहा हुईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 'दिल्ली पुलिस अधिनियम' की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया है। आपको बता दें कि उन्हें 16 अक्टूबर की शाम को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।

'सपा की सरकार होती तो रामलीला पर दंगे शुरू हो गए होते', CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Lashesh Out On SP:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकारों के दौरान प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू आम बात थे। उन्होंने कहा कि अगर आज प्रदेश में सपा की सरकार होती, तो रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान भी दंगे हो गए होते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast