Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में Jio Bharat फोन बना डिजिटल भुगतान और मनोरंजन का नया साथी, यूजर्स को मिल रहा शानदार अनुभव

हरियाणा में Jio Bharat फोन बना डिजिटल भुगतान और मनोरंजन का नया साथी, यूजर्स को मिल रहा शानदार अनुभव

HARYANA NEWS: हरियाणा भर में क्रिकेट सीजन के बढ़ते रुझान के बीच, जियो भारत फोन, आम उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। यह फोन मनोरंजन, कनेक्टिविटी, उन्नत सेफ्टी शील्ड सुविधाओं और यूपीआई पेमेंट अलर्ट को सुगमता के साथ एक किफायती डिवाइस में  ला कर एक लोकप्रिय साथी के रूप में उभरा  है।

जियो के डिजिटल इकोसिस्टम द्वारा संचालित जियो भारत, उपयोगकर्ताओं को लाइव क्रिकेट एक्शन का आनंद लेने, संगीत स्ट्रीम करने और सैकड़ों लाइव टीवी चैनलों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह परिवारों, युवाओं और दुकानदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है। व्यापारियों और लोकल कारोबारियों के लिए, जियो भारत फोन अपने साउंड पे फीचर के माध्यम से अतिरिक्त व्यावसायिक उपयोगिता भी प्रदान करता है, जो हैंडसेट से ही यूपीआई पेमेंट की तत्काल ऑडियो पुष्टि प्रदान करता है, जिससे अलग साउंड बॉक्स या आवर्ती किराये के शुल्क की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

जियो भारत कंपेनियन ऐप के ज़रिए, उपयोगकर्ता सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें प्रियजनों के साथ लोकेशन शेयरिंग, स्पैम कॉल से सुरक्षा, फोन  बैटरी मॉनिटरिंग और ऐप उपयोग नियंत्रण शामिल हैं। एक ही 4जी फोन में मनोरंजन, टेलीकॉम सेवाओं, सुरक्षा सुविधाओं और पेमेंट सत्यापन को एकीकृत करके, जियो भारत, हरियाणा भर में किफायती डिजिटल पहुंच का विस्तार करने और डिजिटल अडॉप्शन में तेज़ी लाने में मदद कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में 23 मई तक बदलेगा मौसम, धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 23 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

HKRN Employees: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए Good News, अब 15 दिन में हर शिकायत का होगा समाधान

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा अनावश्यक न्यायिक विवादों को कम करने के उद्देश्य से एक समन्वय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast