Search KhabarFast

Press ESC to close

भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, माफी मांगने से किया इनकार; BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, माफी मांगने से किया इनकार;  BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Rahul Gandhi Appear in Court: महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी हुई। वह आरएसएस मानहानि केस में अदालत पहुंचे थे। कोर्ट जाते समय मुलुंड टोल नाका पर उनके काफिले को काले झंडे दिखाए गए। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। राहुल गांधी तय समय पर भिवंडी कोर्ट पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

उनके वकील नारायण अय्यर ने बताया कि इस मामले में नया जमानतदार नियुक्त किया गया है। पहले इस केस में शिवराज पाटिल जमानतदार थे, लेकिन उनके निधन के बाद कानूनी नियमों के अनुसार नया जमानतदार बनाना जरूरी था। अब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को जमानतदार बनाया गया है।

राहुल गांधी नहीं मांगेंगे माफी

वकील ने साफ कहा कि राहुल गांधी इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे और ट्रायल का सामना करेंगे। इस केस के शिकायतकर्ता राजेश कुंटे ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, वह गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार साबित हो चुका है कि महात्मा गांधी की हत्या से संघ का कोई संबंध नहीं था। कुंटे ने कहा कि उनके पास जो भी सबूत हैं, वे अदालत में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली सुनवाई के दौरान उनके वकील ने राहुल गांधी से कहा था कि अगर वह माफी मांग लें तो केस वापस लिया जा सकता है, लेकिन राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राजेश कुंटे ने यह भी कहा कि वह बचपन से संघ से जुड़े हैं और स्वयंसेवक के रूप में काम करते हैं। उनका पूरा परिवार संघ से जुड़ा है और इस मामले को लेकर संघ के बड़े नेताओं से उनकी कोई खास बातचीत नहीं होती। इधर दिल्ली में भी आज कांग्रेस यूथ के कुछ कार्यकर्ताओं की कोर्ट में पेशी होनी है। इन कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के बाद विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया गया था। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को साजिश बताया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी और आरएसएस से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम का विरोध प्रदर्शन कोई साजिश नहीं था और वे माफी नहीं मांगेंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast