Search KhabarFast

Press ESC to close

Puran Kumar Suicide Case: कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुआ फैसला, परिवार कर रहा गिरफ्तारी की मांग

Puran Kumar Suicide Case: कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुआ फैसला, परिवार कर रहा गिरफ्तारी की मांग

Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में छठे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। एडीजीपी का परिवार लगातार लगातार डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सीएम नायब सिंह सैनी अध्यक्षता में आज, 12 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग आयोजित की गई, लेकिन इस केस को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

अधिकारी कर रहे परिवार से बात

पूरन कुमार का शव अभी तक पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस्ड ऑटोप्सी सेंटर में रखा हुआ है। शनिवार, 11 अक्टूबर की सुबह एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सरकार की ओर से लगातार अधिकारी परिवार से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने साफ कहा है कि वे बिना न्याय के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने की परिवार से मुलाकात

परिवार का कहना है कि पूरन कुमार ने जातीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की थी और जब तक जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस बीच, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि सरकार को तुरंत उच्चस्तरीय जांच के आदेश देना चाहिए।

कैबिनेट बैठक से थी उम्मीद

कैबिनेट बैठक से पहले ये उम्मीद लगाई जा रही थी की सरकार इस मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकती है, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। राज्यभर में इस घटना को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast