मैं अपनी FIR वापस ले लूंगा और....बेटे को इंसाफ ना मिलने पर पिता का छलका दर्द

मैं अपनी FIR वापस ले लूंगा और....बेटे को इंसाफ ना मिलने पर पिता का छलका दर्द

पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सभी को याद है। हाल ही सिंगर की मुंहबोली बहन अफशाना खान से इस मामले में पूछताछ भी की गई थी और अफशाना से इस पूछताछ में पुलिस का पूरा साथ दिया। इस बीच सिंगर के पिता का बड़ा बयान सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

पिता का छलका दर्द

दरअसल सिंगर के हत्याकांड में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन सिंगर और उसके परिवार वालों को अभी इंसाफ  नहीं मिल पाया है इस बीच सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने बयान दिया है। बलकौर ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या के मामले में अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है, इसलिए वह भारत छोड़ देंगे। इसी के साथ उनके पिता ने इस मामले की एफआईआर वापस लेने की बात भी कही है।

जानकारी के अनुसार, बलकौर सिंह ने यह दावा भी किया है कि वह अपने परिवार के साथ 25नवंबर के बाद भारत छोड़कर चले जाएंगे और अपने बेटे के कत्ल की एफआईआर भी वापस ले लेंगे। उन्होंने प्रशासन पर भी गंभीर आऱोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस भी उन्हें इंसाफ दिलाने में असफल रही है। बलकौर सिंह ने कहा, मेरे बच्चे की हत्या प्लान बनाकर की गई। पुलिस इसे गैंगवार की घटना के तौर पर दिखाना चाहती है। मैंने अपनी समस्याएं सुनने के लिए डीजीपी से समय मांगा है। एक महीने इंतजार करूंगा, अगर कुछ नहीं हुआ तो मैं अपनी एफआईआर वापस ले लूंगा और देश छोड़ दूंगा।

मुंहबोली बहन से की गई थी पूछताछ

बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में  पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान से पूछताछ की गई थी। दरअसल इस मामले में अफसाना खान शक के घेरे में आ गई हैं जिसके बाद नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने उऩ्हें समन भेजा था। समन भेजने के बाद इस मामले में एनआईए ने 5घंटे अफसाना से पूछताछ की। अफसाना मूसेवाला को मुंहबोला भाई मानती थीं। कहा जा रहा था कि अफसाना से एनआईए ने मामले से जुड़े गैंगस्टर्स की जानकारी ली है।

Leave a comment