SIDHU MOOSE WALA: बेटे की हत्या को लेकर पिता ने किया बड़ा खुलासा, मर्डर की बताई असली वजह!

SIDHU MOOSE WALA: बेटे की हत्या को लेकर पिता ने किया बड़ा खुलासा, मर्डर की बताई असली वजह!

पंजाब: पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 80 दिन बीत जाने के बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को मारने के पीछे कुछ सिंगर और राजनीति से जुड़े कुच बड़े नेता शामिल है,जिनका खुलासा वो जल्द ही करने वाले है।बता दें कि,रविवार के दिन मूसेवाला के घर हजारों की संख्या में लोग उनके माता-पिता से मिलने के लिए पहुंचे थे। वहीं इस दौरान दिवंगत सिंगर के पिता ने लोगों से बातचीत करते वक्त कहा कि उनके बेटे का इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि उसने थोड़े ही समय में ज्यादा नाम कमा लिया था। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू के कत्ल के जिम्मेदार कुछ गायक भी है,जो नही चाहते थे कि सिद्धू अच्छा करें। लेकिन सिद्धू की हत्या करवाने वाले यह गायक अब कभी तरक्की नही कर पाएंगे।

वही अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मूसेवाला के पिता ने कहा कि एक ग्रुप ने सिद्धू के गानों को लेकर सभी को गुमराह किया है। यहां तक की सरकार को भी गुमराह किया है। पिता ने कहां कि सिद्धू ने अपने एक गीत में कहा था 'जो लोग अपनी घरवाली को संभाल नहीं सकते, वो मुझे सलाह देते हैं।'' लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया।

छोटे से करियर में सिद्धू मूसेवाला ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। गायकी के अनोखे अंदाज को देश दुनिया के तमाम लोगों ने सराहा था। जिसकेतहते इनके सुपरहिट गाना एके-47 यूके एकल चार्ट में शामिल हुआ था। इसके दूसरी ओर साल 2020 के दौरान दगार्जियन की ओर से 50 लेटेस्ट कलाकारों की सूची में सिद्धू मूसेवाला का भी नाम था।

Leave a comment