PUNJAB: जेवरात समेत लाखों रुपये की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

PUNJAB: जेवरात समेत लाखों रुपये की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला पुलिस अधीन पड़ते गांव कोटला बामा में बीती देर रात तीन घरों को चोरों के एक गिरोह ने अपना निशाना बनाया। तीनों घरों से चोरों ने लाखों रुपये  की नगदी और 23 तोले सोने के गहनों समेत दूसरे कीमती समान पर हाथ साफ़ कर दिया और कोठियों के मालिक  ठंडी हवा के नज़ारे लेते हुए सो रहे थे।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जिस में साफ़ तौर पर चोर दीवार से कोठी के अंदर घूमते नज़र आ रहे और अब दूसरी तरफ़ इन चोरियों को ले कर पुलिस प्रशासन कैमरे सामने कुछ भी बोलने से भागते नज़र आए।पीडित मालिक सतनाम सिंह और परिवारिक मैंबर सहबदीप सिंह ने घटना बारे बताते हुए कहा कि चोर बेखौफ अपने चोरी के काम को अंजाम देकर भाग गए हैं। तीनों घरों के अंदर से चोर करीब 23 तोले सोने के गहने,2 लाख 20 हज़ार नगदी समेत कुछ कीमती समान ले कर फरार  हो गए हैं अब पीडितों की तरफ से पुलिस प्रशाशन के पास गुहार लगाई जा रही है जल्द से जल्द इस चोर गिरोह को पकड़ा जाए।

दूसरी तरफ़ इन चोरी की घटना को ले कर जब बटाला पुलिस प्रशाशन के उच्च आधिकारियों के साथ बातचीत करनी चाही तो एसएसपी और डी एस पी जैसे अधिकारी भी कैमरे सामने कुछ भी बोलने से भागते दिखाई दिए और छोटे पुलिस अधिकारी बंद कैमरे सामने यह कहते नज़र आए कि उच्च अधिकारी इस बारे बताएंगे।

 

Leave a comment