Punjab: 14 साल की नाबालिक बच्ची की मां करवा रही थी जबरन शादी, 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली. पंजाब में एक 14 साल नाबालिक बच्ची की जबरन शादी करवाने वाली मां और बिचौलन समेत 4 लोगों गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम , 2006 तहत केस भी दर्ज किया है.
डी.एस.पी. अमलोह सुखविंदर सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि मंडी गोबिंदगढ़ के एक इलाके में नाबालिग बच्ची का विवाह किया जा रहा है. जिस पर ए.एस.आई. सुपिन्दर सिंह पुलिस पार्टी सहित रेड करने पहुंचे वहां पर लड़की का बाल विवाह रुकवा दिया.
डी.एस.पी. ने सुखविंदर सिंह ने बताया कि लड़की की आयु करीब 14 साल है और लड़के की आयु करीब 20 साल है. पुलिस ने इस मामले में शादी करने आए लड़के राम स्वरूप सिंह और उसके पिता गुरजंट सिंह निवासी गांव साधोहेड़ी थाना सदर नाभ जिला पटियाला और बिचौलन महिला निर्मल कौर निवासी गांव बाग सिकंदर थाना फतेहगढ़ साहिब और नाबालिग बच्ची की मां को मौके पर गिरफ्तार किया गया
जानकारी के अनुसार बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर पुलिस ने बच्ची की मौसी के हवाले बच्ची को सौंप दिया है. इसके अलावा उक्त आरोपियों का पुलिस ने अदालत से 3 दिन क पुलिस रिमांड हासिल किया है.
Leave a comment