
फिरोजपुर: पंजाब की फिरोज़पुर जेल में एक हवालाती की पीठ पर गैंगस्टर लिखने का मामला सामने आया हैं जिसमे उक्त कैदी के मां बाप की अर्जी पर कपूरथला में अतिरिक्त सत्र नयायधीश कपूरथला की अदालत में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने पहले उक्त हवालाती का मेडिकल करने के आदेश दिए और बाद में पुलिस को सारे मामले की जाँच के आदेश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में तरसेम सिंह उर्फ जोधा पुत्र सतनाम सिंह वासी गांव मिर्जापुर थाना ढीलवा जिला कपूरथला बंद है, जिसे आज पेशी के लिए कपूरथला की अदालत में ले जाया गया, जहां पर माननीय अदालत ने इस हवालाती का मेडिकल करवाने के लिए आदेश दिए। जब हवालाती जोधा ने मेडिकल के लिए करवाने के लिए अपनी शर्ट उतारी तो अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ उसकी पीठ पर लिखा यह शब्द देखकर हैरान रह गए और जब उन्होंने तरसेम जोधा से पूछा कि यह किसने लिखा है तो हवालाती ने जवाब दिया कि जेल में पुलिस प्रशासन द्वारा उसकी पीठ पर यह गैंगस्टर शब्द लोहे की गर्म सलाखों के साथ लिखा गया था।
वहीं मौके पर तरसेम के माता पिता ने भी शक जाहिर किया कि उनके पुत्र की जेल में हत्या हो सकती हैं क्योकि जिस तरह उसकी पीठ पर गैंगस्टर लिख दिया गया और उसे बाद भी उनके बार-बार आग्रह करने पर उनके बेटे को कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था इससे फ़िरोज़पुर जेल प्रशासन की मिलीभगत दिखाई दे रही। उन्होंने बताया की उनका बेटा जब जेल गया था तो उस पर सिर्फ एक मामला दर्ज था लेकिन जेल में ही उसपर और मामले दर्ज कर उसे गैंगस्टर का नाम दे दिया गया जबकि वो किसी भी गेंग से सम्बन्ध नहीं रखता। वहीं आज माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायधीश राकेश कुमार ने तरसेम का मेडिकल करने के आदेश दिए और बाद में पुलिस को सारे मामले की जांच के आदेश दिए। अगली सुनवाई 24 अगस्त रखी गई हैं।
Leave a comment