
नई दिल्ली: पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का रविवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 30 राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमें से 7-8 गोलियां सिद्धू को लगी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे मृतत घोषित कर दिया था। वहीं सिद्धू के पहले भी कई विवादों में नाम आने की खबरें सामने आई थी।
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला यंगस्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर थे। भले ही उन पर गैंग्स्टर और गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोप लगते थे, पर उनके करीबी उन्हें एक खुशनुमा और जिंदादिल इंसान के रूप में जानते थे। सिद्धू मूसेवाला अपने कई गानों और वीडियो के कारण खूब विवाद में रहे। चलिए आपको उन विवादों में रहने की वजह बताते है।
AK-47 गन वाले वीडियो पर बवाल
सन् 2020 में 4 मई के दिन को सिद्धू मूसेवाला के दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें से एक वीडियो में वह 5 पुलिस अफसरों के साथ एके-47 चलाना सीखरहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में वह पर्सनल गन चला रहे थे। इस पर खूब बवाल मचा था और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी मामले में सिद्धू मूसेवाला पर आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
संजू गाने पर बवाल, केस दर्ज
जुलाई 2020 में ही संजू गाने को लिए विवादों में छा गए थे। सिद्धू मूसेवाला को जमानत मिली और जमानत मिलते ही उन्होंने 'संजू' गाना रिलीज किया। इस गाने पर खूब हंगामा था। 'संजू' में सिद्धू मूसेवाला ने अपनी तुलना ऐक्टर संजय दत्त से की थी। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज केस और एफआईआर को 'बैज ऑफ ऑनर' बताया था।
पंजाब गाने में खालिस्तान का समर्थन
उसी साल यानी 2020 में सिद्धू मूसेवाला ने एक और गाना रिलीज किया था 'पंजाब', जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया था। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया था।
इस साल यानी अप्रैल 2022 में 11 तारीख को सिद्धू मूसेवाला ने एक और गाना Scapegoat रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में अपनी हार का दुखड़ा सुनाया था। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के वोटरों को 'गद्दार' कहा है।
माई भागो पर विवादित कॉमेंट
सिद्धू मूसेवाला उस वक्त भी बड़े विवाद में घिर गए जब उन्होंने अपने एक गाने में माई भागो के संबंध में विवादित कॉमेंट किया था। इस पर सिख समुदाय भड़क गया था और सिद्धू मूसेवाला को श्री अकाल तख्त के जत्थेचदार द्वारा पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि सिद्धू मूसेवाला ने बाद में अकाल तख्त में पेश होकर सिख समुदाय से माफी मांग ली थी।
Leave a comment