मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गैंगस्टर ढेर, पिछले 3 घंटे से एनकाउंटर जारी

मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गैंगस्टर ढेर, पिछले 3 घंटे से एनकाउंटर जारी

चंडीगढ़:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 3शार्प शूटर्स को अमृतसर में घेर लिया है। बताया जा रहा है कि अटारी बॉर्डर से करीब 10किमी दूर होशियारपुर में पंजाब पुलिस और शार्प शूटर के बीच मुठभेड हो रही है। वहीं मुठभेड में एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है वहीं हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए है। पिछले तीन घंटे से एनकाउंटर जारी है। चिचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक पत्रकार भी घायल हो गया है।

आपको बता दें कि मूसेवाला हत्या में पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि वहां दो गैंगस्टर्स को घेरा गया है। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि वहां पुरानी हवेली में 6-7 शूटर हो सकते हैं। इलाके को करीब 300 पुलिसवालों ने घेरा हुआ है। वहीं पुलिस की कई गाड़ियां मदद के लिए भारत-पाक बॉर्डर के समीप पहुंच रही हैं। यहां कि किसी सुनसान इलाके में बनी पुरानी हवेली में दो गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा छिपे बैठे हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर्स के पास भारी मात्रा में असलहा है जिस कारण से 2घंटे से फायरिंग चल रही है। गैंगस्टर को टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों ने घेर लिया है।

वहीं इस हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल इनकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। गैंगस्टर की तरफ से ताबडतोड फायरिंग की जा रही है। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मनसा जिले में उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई गैंगस्टर को अरेस्ट किया था।

Leave a comment