
कपूरथाला: पंजाब के कपूरथला में 50 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. पेस लाइफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने प्रदेश के सभी लोगों के पैसे को दुगना करने का लालच दिया था. जिसके बाद कंम्पनी ने लोगों से 50 करोड़ से ज्यादा पैसे इकट्ठा किए है.
बताया जा रहा है कि इस कंपनी के पांच लोगों मालिक थे. इनका नाम धर्मवीर पवार,विक्की शर्मा ,जसपाल सिंह दियोल, हरीश पवार,अरुण कुमार बताया है. कम्पनी चलाने वाले शातिर पांच ठग लोगो में से एक पहले ही कैनाडा भाग गया है. वहीं अन्य चार लोग भी विदेश भागने के फ़िराक में है. शिकायत करता पिछले 8 -9 महीनो से जिला कपूरथला पुलिस अधिकारियो के दफ्तरों के चक्कर काट रहे है. दोषी लोगों के खिलाफ क़ानूनी करवाई की मांग की जा रही है.
वहीं कम्पनी द्वारा आम जनता से धोखाधड़ी का खुलासा करने वाले कर्मचारियों पर उल्टा झूठे आपराधिक मामले दर्ज करवा उनका पैसा हजम कर लिया है. ताकि अन्य कोई लोग उन से अपने पैसे ना मांगे. वहीं ठगी के शिकार पीड़ित कुछ लोगों ने आत्म हत्या करने का भी प्रायस भी कर चुके है.
पेस लाइफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी चलाने वाले पांच संचालकों ने पैसे दूगना करने का झांसा देकर जिला कपूरथला में 50 करोड़ रूपये से अधिक की ठगी मारने का मामला अब तक सामने आ चूका है. नव नियुक्त एस एस पी जिला कपूरथला कंवरदीप कौर ने ठगी के शिकार शिकायत पीड़ित को पेस लाइफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी चलाने वाले शातिर पांच ठग व्यक्तियों पर जल्द ही क़ानूनी शिकंजा कसने का आश्वासन दिया है.
Leave a comment