धरने से पहले एक्शन में पंजाब पुलिस, कई किसान नेताओं को किया गिरफ्तार और नजरबंद

धरने से पहले एक्शन में पंजाब पुलिस, कई किसान नेताओं को किया गिरफ्तार और नजरबंद

Farmer Protest: पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब सरकार के बीच हुई बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद किसानों ने 05 मार्च बुधवार को चंडीगढ़ में धरना देना का ऐलान किया। इस धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने आज सुबह मंगलवार को कई किसान नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उनके घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया। तो वहीं कुछ को नजरबंद किया।

कई किसान नेताओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने किसान नेता कुलवंत सिंह और दलजिंदर सिंह हरियाउ पर कार्रवाई की हैं। किसान नेता कुलवंत सिंह को नजरबंद किया गया है और दलजिंदर सिंह हरियाउ को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा पुलिस ने लुधियाना भाकियू उगराहां के महासचिव घाघर सिंह को हिरासत में ले लिया है।

तो वहीं, पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके के घर में भी दबिश दी। लेकिन वहां से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा अमृतसर में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन उगराहां के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया।

CM भगवंत मान ने गुस्से में छोड़ी बैठक

दरअसल, कल सोमवार को पंजाब के किसानों और CM भगवंत मान के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ मुद्दों पर अचानक बहस छिड़ गई। जिसके बाद CM भगवंत मान गुस्से में मीटिंग छोड़कर चले गए। इस मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चक्का जाम करना, रेल रोकना किसी समस्या का हल नहीं है। बल्कि इससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस धरना-प्रदर्शन का असर लोगों के काम पर पड़ रहा हैं।  

Leave a comment