
NIA Raid in Punjab: पंजाब में कई जिलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। आज सुबह से पंजाब के बठिंडा, मुक्तसर, मानसा और मोगा में NIA की टीमों की जांच चल रही है। इसी के साथ NIA की टीम ने यहां की रेगर बस्ती में एक व्यक्ति से भी पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार, NIA की टीम जिस व्यक्ति के घर पहुंची, उसकी बेटी की शादी है।
बेटी को आया था विदेश से फोन
बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की बेटी के फोन पर 10-15 दिन पहले विदेश से फोन आया था। इसी की जानकारी के लिए NIA की टीम यहां पहुंची है। बता दें, टीम के सदस्य सुबह करीबन 5:00 बजे तक रेगर बस्ती में रहने वाले बलजीत सिंह के घर पर पहुंचे थे।
उस व्यक्ति का नाम बलजीत सिंह बताया जा रहा है। NIA की टीम ने उनसे भी पूछताछ के साथ उसके मोबाइल की भी जांच की है। बता दें, बलजीत कुमार एक सफाई सेवक है। जो एक ठेकेदार के पास काम करता है।
मानसा में भी हुई रेड
वहीं, मानसा के विशाल सिंह के घर पर भी NIA की रेड हुई है। विशाल सिंह पटियाला जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार, विशाल के गैंगस्टर अर्श डल्ला से संबंध बताए जा रहे हैं। गैंगस्टर ने उसे आधुनिक पिस्टल दिया था। जिसे गुरप्रीत सिंह हरिनो की हत्या में इस्तेमाल किया गया था।
मुक्तसर के बठिंडा में NIA की रेड
इसके अलावा मुक्तसर के बठिंडा-मलोट रोड पर स्थित एक व्यक्ति के घर पर भी NIA की टीम ने रेड मारी। बताया जा रहा है कि ये रेड करीब पांच घंटे चली है। अमनदीप नामक जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम ने रेड मारी है। वे नाभा जेल में बंद है और उसके खिलाफ टांडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
बता दें, 5 घंटे चली इस रेड दौरान टीम ने कुछ सामान भी बरामद किया गया है। लेकिन इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये भी बताया जाता है कि NIA टीम द्वारा अमनदीप के नशा तस्करों के साथ संबंधों को भी खंगाला जा रहा है।
Leave a comment