Search KhabarFast

Press ESC to close

PUNJAB NEWS : तरनतारन में खून की वारदात, सरपंच की हत्या, इलाके में तनाव

PUNJAB NEWS : तरनतारन में खून की वारदात, सरपंच की हत्या, इलाके में तनाव

PUNJAB NEWS: पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है।विवाह समारोह के दौरान मैरिज पैलेस में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री तथा डीजीपी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे पंजाब में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना तरनतारन के गांव शेरों स्थित सिद्धू फार्म में उस समय हुई, जब वहां विवाह समारोह चल रहा था।

सरपंच के भाई को भी मारी गोली

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर विवाह समारोह के दौरान अंदर दाखिल हुए और मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने के दौरान सरपंच के भाई को भी गोली मार दी गई, जो गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

इस हत्या कांड को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और राज्य गैंगवार, टारगेट किलिंग और सरेआम फायरिंग का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी पार्टी के सरपंच ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

इस मामले पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दोषियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, वह कानून से बच नहीं पाएगा। भुल्लर ने स्पष्ट किया कि मृतक एक भला इंसान था। उसे ना तो कोई फिरौती कॉल आई थी और ना ही किसी तरह की धमकी मिली थी।

आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे एसीपी शिव दर्शन सिंह ने बताया कि घायलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी की गई है।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

इस दौरान घायल परिवारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बच्चे सिर्फ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवारों ने सवाल उठाया कि जब वे 20नाकों से होकर गुजरे तो उनसे कागजात पूछे गए, लेकिन गोली मारकर भागने वाले अपराधी कहां चले गए और पुलिस उन्हें क्यों नहीं पकड़ सकी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast