PUNJAB: छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, रात भर हुआ हंगामा, पुलिस ने कहीं बड़ी बात

PUNJAB: छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, रात भर हुआ हंगामा, पुलिस ने कहीं बड़ी बात

मोहाली: पंजाब के मोहाली में छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के छात्रों ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है।  

इस मामले पर मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि अब हम मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। हमारे पास जो भी जानकारी और वीडियो है उसकी फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं। हमने अभी तक जो जांच की है उसमें यह बात साफ आती है कि जो वीडियो है वो उसकी खुद की है, उसके अलावा किसी और की कोई वीडियो नहीं है। इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। हमारी तरफ से FIR दर्ज़ कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ़्तार भी कर लिया है।  

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल शाम मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

Leave a comment