
खन्ना: पंजाब के खन्ना में बारातियों से भरी टेंपों ट्रैवल नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्राली से टकरा गया हादसे में तीन साल की बच्ची, एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए है. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई. पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
ये हादसा सुबह 6 बजे के करीब हुआ है. जीटी रोड पर स्थित एक ढाबे के बाहर रोड पर खड़े ट्राले को टेंपों ट्रैवल चालक देख नहीं पाया और पीछे से टेंपो ट्रैवल ट्राले में टकरा गई. टक्कर के बाद टेंपों ट्रैवल बुरी तरह से चकनाचूर हो गई,इसहादसे में टेंपों ट्रैवल में सवार 14 लोगों में दो की मौत हो गई जबकि 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है. आसपास मौजूद लोगों ने भागकर घायलों को टेंपो ट्रैवल के शीशे तोड़कर बाहर निकाला जबकि इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. घायलों को पहले खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है.
हादसे में मारी गई महिला के पति अजीत सिंह और उनकी बेटी ने बताया कि परमिंदर सिंह की शादी दिल्ली में होनी थी, जिसको लेकर दो दिन पहले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ दिल्ली गए हुए थे. दिल्ली से रविवार को शादी के बाद देर रात वह दिल्ली से अमृतसर वापस घर जा रहे थे. खन्ना के पास जीटी रोड पर रोड पर ही एक ट्राला चालक ने लापरवाही से रोड पर ही ट्राले को खड़ा कर रखा था. जिसमें उसके परिवार के करीब 14 लोगों से भरी टेंपों ट्रैवल टकरा गई. अजीत सिंह ने बताया कि हादसे में उसकी दोहती जैसतरी 3 साल और उसकी पत्नी गुरचरण कौर 58 की मौत हो गई है. बाकि के रिश्तेदार की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रैफर किया गया है.
Leave a comment