Punjab News: पंजाब के कपूरथला के देसला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव देसला का रहने वाला मंगल सिंह का बेटा अमनदीप सिंह 14 अगस्त को अपने गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा पाया। परिवार ने फतूढींगा पुलिस स्टेशन को सूचना दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अमनदीप का कोई पता नहीं चला। जब परिवार ने उसके मोबाइल की डिटेल्स निकलवाईं, तो पता चला कि उसने आखिरी बार अपने दोस्तों से बात की थी।
पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसके दो दोस्तों वरिंदर और पलविंदर को कस्टडी में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने माना कि ड्रग्स लेने के दौरान अमनदीप की तबीयत खराब हो गई थी। उसके दोस्त उसे बुरी हालत में छोड़कर चले गए थे। अगले दिन जब वे मौके पर गए तो देखा कि वह मरा हुआ था, दोस्तों ने उसकी बॉडी को ज़मीन में गाड़कर टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की।
फतूढींगा थाने के ASI दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर 14 दिन बाद बॉडी मिली है। बॉडी को कस्टडी में लेकर सिविल हॉस्पिटल, कपूरथला लाया गया है। पोस्टमॉर्टम और परिवार वालों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।