PUNJAB: एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और ससुर की गोली मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

PUNJAB:  एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और ससुर की गोली मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जालंधर: पंजाब के जालंधर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिव नगर नगरा में सोमवार देर रात एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी पत्नी, सास और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी।गोली चलाने वाला सुरक्षा गार्ड मौके पर खड़ा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान सुनील की पत्नी शिल्पी, शिल्पी के पिता अशोक और मां कृष्णा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एडीसीपी सुहेल कासिम मीर मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने आरोपी के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार शिव नगर नगरा की गली नंबर पांच में सिक्युरिटी गार्ड सुनील कुमार रहता है। करीब तीन साल पहले उसने शिल्पी नाम की महिला से शादी की थी। उसका दो साल का बच्चा भी है। इससे पहले सुनील ने दो शादियां की थीं और उनकी दोनों पत्नियां उनसे दूर भाग चुकी थीं। उन्होंने शिल्पी के साथ तीसरी शादी की थी। लोगों का कहना था कि सुनील और शिल्पी का रोज झगड़ा होता था और सुनील कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच मारपीट हो गई। पूरा इलाका मौके पर जमा हो गया। दोनों के बीच बहस के बाद शिल्पी ने अपने पिता अशोक कुमार और मां कृष्णा को फोन किया था।

शाम को भी सुनील और परिवार के बाकी लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुनील वहां से चला गया। रात 10बजे सुनील वापस लौटा और शिल्पी, अशोक और कृष्णा पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. गोली मारने के बाद सुनील हथियार लेकर खड़ा था. उसने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी, सास और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचकर थाना 1के प्रभारी सुरजीत सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई।

एडीसीपी सोहेल कासिम मीर ने कहा कि सुनील ने पारिवारिक विवाद के चलते जघन्य हत्या को अंजाम दिया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और यह पता लगाया जाएगा कि उसकी रिवॉल्वर का लाइसेंस था या नहीं

Leave a comment