PUNJAB: सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला, फायरिंग में 3 तीन लोग घायल

PUNJAB: सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला, फायरिंग में 3 तीन लोग घायल

जलालाबाद:  पंजाब के जलालाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह की गांडी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि वहीं तीन अकाली वर्करों को गोली लगने की बात भी कहीं जा रही है. वहीं अकाली दल के कार्यकर्ता ने कहा कि ये कांग्रेस विधायक के बेटे के द्वारा कराया गया है. इस हमले के बाद अकाली और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग की भी खबर है. इसके साथ ही सुखबीर बादल की गाड़ी पर पथराव भी किया गया

जलालाबाद में आकाली दल के  कार्यकर्ताओं पर हमले पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस के एक विधायकके बेटे द्वारा गुंडों के साथ सुखबीर सिंह बादल जी पर जानलेवा हमला कर पत्थरों से उनकी गाड़ी तोड़ी गई. यह लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला है. कांग्रेस विधायक और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज़ करके जेल भेजा जाए.

इस हमले को लेकर फाजिल्का एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि इस हमले  की जांच चल रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. आपको बता दें कि जलालाबाद में नगर कांउसिल का चुनाव हो रहा है. वहीं 1 फरवरी को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है

Leave a comment