Search KhabarFast

Press ESC to close

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

IPL 2026: आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में सोमवार को धर्मशाला में होने वाला मुकाबला Punjab Kings और Delhi Capitals दोनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

कब होगा मुकाबला? 

आईपीएल का 55वां मुकाबला 11 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस मैच में जीत दर्ज कर फिर से पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर दिल्ली यह मैच हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।

पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन

सीजन के पहले हिस्से में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार जीत हासिल की थी. हालांकि दूसरे चरण की शुरुआत टीम के लिए अच्छी नहीं रही और उसे लगातार तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी. इसके बावजूद शुरुआती मैचों में मिली सफलता के कारण टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। 

धर्मशाला में एक बार फिर कांटे की टक्कर

पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं और टीम इस मुकाबले में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के पास अब सिर्फ तीन मैच बचे हैं। ऐसे में टीम कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मैच खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। यही वजह है कि धर्मशाला में एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

पंजाब की टीम में श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास केएल राहुल, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धर्मशाला में कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाती है।

Also read: भुवनेश्वर का जलवा कायम! 36 की उम्र में गेंद और बल्ले से बरपाया कहर; टीम इंडिया में वापसी तय?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शुभमन गिल को क्यों रखा गया टी20 से दूर? बड़ा अपडेट आया सामने, BCCI इस रणनीति पर कर रहा काम

Shubhman Gill Out OF T20I Team:आईपीएल के बाद अब एक बार फिर टीम इंडिया मैदान पर धमाल मचान के लिए तैयार है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टी20 टीम की घोषणा की गई है। लेकिन, एक बार फिर शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast