Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की मार झेल रही जनता, इन देशों में 81 फीसदी तक महंगा हुआ डीजल

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की मार झेल रही जनता, इन देशों में 81 फीसदी तक महंगा हुआ डीजल

Diesel Price Rises In Several Countries: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध ने मिडिल ईस्ट में तबाही मचा दी है। अब दुनिया भी उस युद्ध से अछूती नहीं है। विश्व के देशों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है, तो कई देशों में डीजल का भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जिसकी मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। 

भारत में फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत कई देशों में तेल संकट बढ़ गया है। अगर बात करें कीमतों की तो 81 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

इन देशों में महंगा हुआ डीजल

पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद पिलिफिंस में 81.6 फीसदी, नाइजीरिया में 78.3 फीसदी, मलेशिया में 57.9 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया में 52.1 फीसदी, वियतनाम में 45.9 फीसदी, सिंगापुर में 44 फीसदी, अमेरिका में 41.2 फीसदी, श्रीलंका में 37.2 फीसदी, कनाडा में 36.9 फीसदी, यूक्रेन में 33.9 फीसदी, जर्मनी में 30.9 फीसदी, फ्रांस में 27.8 फीसदी, चीन में 25.4 फीसदी, ब्रिटेन में 18 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 15.1 फीसदी, इटली में 14.9 फीसदी, जापाना में 14 फीसदी और कतर में 7.9 फीसदी डीजल महंगा हुआ है।

स्ट्रेट पर होर्मुज से आवाजाही कम

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के पार करने पर रोक लगा दी। सिर्फ उन्हें देशों के जहजों को पार करने दिया जा रहा है, जिसके साथ ईरान का रिश्ता अच्छा है। भारत के भी टैंकरों को पार करने की अनुमति दी गई है। यहां तक कि कई जहाज भारत पहुंच चुके हैं। स्ट्रे़ट ऑफ होर्मुज के बंद होने से तेल संकट इसलिए देखा जा रहा है। क्योंकि, इस समुद्री रास्ते से विश्व की 20 फीसदी तेल की खेप गुजरती है। जिसमें भारत के पड़ोसी देशों का बड़ा हिस्सा शामिल है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast