
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही परिवार की पदवी छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे।
शनिवार को ब्रिटेन के बकिंघम पैसेस ने इस बारे में जानकारी दी। प्रिंस हैरी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की पदवी छोड़ने की इच्छा जताई थी। जिस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने समर्थन भी जताया था।
महारानी एलिजाबेथ के छटे पोते और उनकी बहू ने बीती 8जनवरी को राजघराने को छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि वे शाही परिवार के ‘वरिष्ठ’सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। हम अपना वक्त यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका के बीच बिताने की योजना बना रहे हैं।
उनके इस फैसले ने ब्रिटेन में हड़कंप मचा दिया। दोनों के फैसले ने राजमहल में चल रही सियासत को भी बेनकाब कर दिया। प्रिंस हैरी ने मई 2018में एक्ट्रेस मेगन मर्केल से शादी की थी। साल 2019में उनका एक बेटा भी हुआ। मेगन अपने बच्चे के साथ कनाडा चली गई हैं। वहीं वो अपना वक्त गुजार रही हैं। उनके मुताबिक वो एक चैरिटेबल ट्रस्ट खोलेंगी।
Leave a comment