
Putin India Visit: रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय भारत दौरे पर है। यहां पर गुरुवार, 4 दिसंबर की शाम पुतिन का स्वागत बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। पालम एयरपोर्ट पर खुद पीम मोदी पुतिन का स्वागत करने पहुंचे थे। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध पर बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार दुनिया भर में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रही है और कई युद्धों को समाप्त करने में उन्हें सफलता भी मिली है।
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा कि हम दुनिया भर में शांति स्थापित कर रहे हैं, हमने युद्धों को समाप्त किया है। 8 युद्धों को सुलझाया है और अब एक और रूस-यूक्रेन को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम वहां भी पहुंचेंगे। पिछले हफ्ते 8,000 सैनिक मारे गए और पिछले महीने 27,000 सैनिकों की जान गई। हमें इसे रोकना होगा और हम इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। ट्रंप का ये बयान उस वक्त सामने आया है जब पुतिन भारत दौरे पर हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने क्या कहा?
इससे पहले एक मीडिया से बातचीत के दौरान यूक्रेन संघर्ष पर पुतिन ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका इस समस्या का सक्रिय रूप से समाधान ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है और इसमें कोई संदेह नहीं कि ट्रंप पूरी ईमानदारी से शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। पुतिन ने कहा कि ट्रंप वास्तव में शत्रुता को खत्म कराना चाहते हैं और जान-माल की और हानि को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच टकराव को खत्म करने के पीछे राजनीतिक हित या आर्थिक उद्देश्य भी हो सकते हैं।
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले पुतिन?
इसके साथ ही पुतिन ने द्विपक्षीय व्यापार को लेकर कहा कि हमारे 90 प्रतिशत से ज्यादा लेन-देन पहले से ही राष्ट्रीय मुद्राओं में होते हैं। हालांकि कई बिचौलियों की मौजूदगी के कारण कुछ परेशानियां पैदा होती हैं, लेकिन उनके समाधान भी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमारे सहयोगात्मक कोशिश महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे हमारे आपसी संबंधों से भी आगे हैं। पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण काम तय किए हैं, सबसे पहले अपने लिए, फिर प्रशासन के लिए और अंत में देश के
Leave a comment