
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं।
सूत्रों का कहना है कि ट्रंप अधिकतर समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बिताएंगे, लेकिन वे ताज का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप का अभी तक 23 से 26 फरवरी के बीच भारत का दो दिवसीय दौरा तय माना जा रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होना तय हो गया है।

Leave a comment