'सिंघम अगेन' के सेट से लीक हुई प्रेग्नेंट दीपिका की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

'सिंघम अगेन' के सेट से लीक हुई प्रेग्नेंट दीपिका की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Singham Again: जबसे बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपीका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से फैंस उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दीपीका के फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने सिंघम अगेन की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दीपीका की फिल्म के सेट से तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इंटरनेट पर मचा बवाल

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण का स्पेशल कैमियो होने वाला है। दीपिका पुलिस की वर्दी पहने शक्ति शेट्टी के रोल में नजर आने वाली हैं। वायरल तस्वीरें में देखा जा सकता है कि पुलिस की वर्दी पहना एक्ट्रेस का  स्वैग साफ नजर आ रहा है। तस्वीर देख पता लगाया जा सकता है कि फिल्म का कोई एक्शन सीन शूट हो रहा है। एक्ट्रेस की इस फोटो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। दीपिका पादुकोण तस्वीरों में काफी जोश में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की काफी छोटा रोल होगा

बता दें, दीपिका का रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में ये डेब्यू है। इससे पहले दीपीका पादुकोण ने फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। दीपिका का पुलिस की वर्दी में खतरनाक अवतार देख फैन्स काफी हैरान रह गए थे। रोहित शेट्टी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण काफी छोटा रोल होगा लेकिन ये बात पक्की है कि उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। 

ये एक्टर फिल्म में आएंगे नजर

बता दें, जब से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने का पता चला है तब से फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह देते रहते हैं। दीपिका प्रेग्नेंसी में एक्शन सीन शूट कर रही हैं जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंन काफी परेशान हो गए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर के साथ रणवीर सिंह भी अहम किरदार निभाने वाले हैं।

Leave a comment