Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, अमेठी को लेकर कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, अमेठी को लेकर कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेशराज्य के 2 सीटों रायबरेली और अमेठी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। खबरों के अनुसार, प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बजाय केवल चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं कल तक राहुल गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने पर फैसला आ सकता है। ऐसा बताया जा रहा था कि इन सीटों पर कैंडिडेट के ऐलान से पहले प्रियंका और राहुल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

अमेठी से राहुल गांधी को मिली थी हार

पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें इस सीट से BJP में मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था। हालांकि राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। बता दें, अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं। साल 2022 के चुनाव में अमेठी और गौरीगंज से सपा पार्टी ने अपने 2 विधायक बनाने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन वहीं सलोन सीट पर बहुत ही मामूली वोटों की वजह से वह हार गई थी। अमेठी मेंBJP अपने तीन विधायक बनाने में कामयाब रही थी।

भावुक नजर आई थी सोनिया गांधी

2019 में सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। साल 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी सीट से चुनाव में उतरी थीं और जीत भी हासिल की थी। वहीं, 2004 में वो पहली बार रायबरेली से चुनाव में उतरी थी और जीतीं भी थी। कुल पांच बार सोनिया गांधी सांसद चुनी गई। जब रायबरेली के साथ दशकों के पारिवारिक संबंधों को छोड़कर सोनिया गांधी ने राज्यसभा जाने का निणर्य लिया तो वो काफी भावुक नजर आई थीं।

Leave a comment