
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। जिसपर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने महिला के कहने पर सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला का कहना है कि सचिव माधवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। जिसके बाद उत्तमनगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीपी माधवन पर बलात्कार की धारा 376 और जान से मारने की धमकी धारा 506 के तहत केस दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने 26 जून को इस मामले में केस दर्ज कराया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता महिला विधवा है और उनके पति कांग्रेस में होर्डिंग लगाने का काम करते थे। हालांकि उनके पति की मौत हो चुकी है।
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद घर में चल रही दिक्कतों चलने लग गई थई। जिसके बाद वह कांग्रेस के दफ्तर गई थी। उस वक्त उनकी मुलाकात सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन से हुई। मीटिंग का कई दौर चला। इसी दौरान पीड़िता का आरोप है कि पीपी माधवन ने उन्हें शादी और नौकरी का झांसा देकर रेप जैसी घटना को अंजाम दिया।
वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। हमारी जांच जारी है, अगर लगाए गए आरोप सच साबित होते हैं तो पीपी माधवन की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। चूंकि माधवन पर गैर जमानती वारंट के तहत केस दर्ज है जिसके चलते पीपी माधवन की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
Leave a comment