Search KhabarFast

Press ESC to close

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे, ऐसे दी गई हत्या को अंजाम

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे, ऐसे दी गई हत्या को अंजाम

Raja Raghuvanshi Postmortem Report: मेघालय के मावलाखियात क्षेत्र में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। दफ्तरों से लेकर सड़कों तक लोग इसी हत्याकांड के बारे में बात कर रहे हैं। अब इस मामले में एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि उनकी हत्या की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, राजा के सिर पर दो अलग-अलग दिशाओं से धारदार हथियार से वार किया गया। एक वार सामने से और एक पीछे से किया गया था। साथ ही हत्या नजदीक से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ हो गया है कि हत्या सुनियोजित रूप से की गई। हालांकि, इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रविवार मध्य रात्रि सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में सरेंडर किया।

पत्नी सोनम ने की हत्या!

राजा रघुवंशी और सोनम रंघुवशी के बीच 11 मई को बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी। फिर सोनम ने हनीमून मनाने के लिए शिलॉन्ग की टिकट कटवाई। जानकारी के अनुसार, राजा शिलॉन्ग के लिए तैयार नहीं था लेकिन पत्नी की जिद के आगे वो कुछ बोल नहीं पाया। 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। फिर उसके दो दिनों बाद राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला। लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चला। पुलिस लगातार राजा की मौत ही गुत्थी सुलझाने और सोनम को ढूढंने में लगी। तभी अचानक 9 जून को पुलिस को सोनम के गाजीपुर में होने की खबर मिली। गाजीपुर पुलिस के सामने सोनम ने एक ढाबे पर आत्मसमर्पण कर दिया। फिर उसके बाद खुलासे होने शुरु हुआ कि राजा की हत्या सोनम और उसके चार अन्य साथियों ने किया था। हालांकि, अभी भी इस मामले में कई बातों का खुलासा होना बांकी है। पुलिस सोनम और उसके साथियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

“लव ट्रायंगल का मामला”

मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से एक लव ट्रायंगल का मामला है और मुख्य आरोपी ने एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था। हम सात दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते हैं। चार आरोपी हैं, जिनमें सोनम रहगुवंशी मुख्य आरोपी है; अन्य आरोपी भाड़े के हत्यारे हैं - विशाल सिंह चौहान, राज सिंह और आनंद कुर्मी। ये सभी इंदौर के निवासी हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने साबित कर दिया है कि हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है जो इस मामले को सुलझाने में सक्षम है। एक राज्य के रूप में, हम देश भर और विदेश से पर्यटकों की मेजबानी करना जारी रखते हैं। हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरे स्थानीय पर्यटक समुदाय के साथ भी संपर्क बनाए रखेंगे।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast