त्यौहारी सीजन पर हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि प्रधानमंत्री सुर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इन परिवारों को मात्र 5 हजार रुपए में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सौगात मिलने जा रही है। बाकी खर्च केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
पहली बड़ी खुशखबरी यह हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। वित्त विभाग ने भी मुहर लगाकर फाइल को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेज दी है। इस महीने के अंत तक अंत्योदय परिवारों को खुशखबरी मिल सकती है।
दूसरी बड़ी खुशखबरी यह हैं कि सोलर पैनल बिजली निगम की संबंधित शाखा लगाकर देगी, जिसमें वे खुद वेंडर्स से संपर्क कर अंत्योदय परिवार को योजना का लाभ दिलवाएंगे। अंत्योदय परिवार को दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे, संबंधित अधिकारी मानिटर कर कार्य को गति देंगे।
अंत्योदय परिवारों के लिए पात्रता एवं शर्तें
- परिवार की सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- विशेष रूप से पिछड़े जनजाति के लोग, परिवार के पास भूमि न हो।
- विधवाएं, वृद्ध व्यक्ति और दिव्यांगजन, असंगठित क्षेत्र के दैनिक मजदूर (रिक्शा चालक, कुली, रेहड़ी-पटरी वाले) व पारंपरिक ग्रामीण कारीगर (कुम्हार, बढ़ई, बुनकर, लोहार) शामिल हैं।
योजना का लक्ष्य
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य देशभर में 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
अंत्योदय परिवारों को मात्र 5 हजार रुपए में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आगामी कार्रवाई के लिए फाइल को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजी है। अगले 25 दिन से पहले योजना जमीन पर उतर जाएगी। विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।