Search KhabarFast

Press ESC to close

RSS कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी पर राजनीति तेज, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब

RSS कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी पर राजनीति तेज, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब

Maharashtra Politics: मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना के सांसद संजय राउत द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम शिंदे ने साफ कहा है कि मोहन भागवत के कार्यक्रम में सलमान खान के जाने में कुछ भी गलत नहीं है और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

सलमान खान भारतीय नागरिक- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि RSS के कार्यक्रम में सलमान खान का जाना या न जाना कोई विवाद का विषय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सलमान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं? शिंदे ने कहा कि सलमान खान भारतीय नागरिक हैं और वे भारतीय संस्कृति को मानते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सलमान खान अपने घर में गणपति भगवान को विराजमान करते हैं और सभी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हैं।

राजनीति न करने की अपील

डिप्टी सीएम शिंदे ने आगे कहा कि सलमान खान और उनका परिवार भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मानता है। ऐसे में मोहन भागवत के कार्यक्रम में उनका जाना पूरी तरह उचित है। शिंदे ने कहा कि वह मुंबई के निवासी हैं और कार्यक्रम भी मुंबई में आयोजित किया गया था, इसलिए उनका वहां जाना स्वाभाविक है। उन्होंने इस पूरे मामले पर राजनीति न करने की अपील की। 

दरअसल, मुंबई में RSS के एक कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी के बाद संजय राउत ने तंज कसा था। संजय राउत ने कहा था कि सलमान खान कब से RSS के स्वयंसेवक बन गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद डर के कारण लोग संघ के स्वयंसेवक बनने जा रहे हैं।

RSS के शताब्दी समारोह से जुड़ा मामला

ये पूरा मामला RSS के शताब्दी समारोह से जुड़ा है, जिसका आयोजन मुंबई में शनिवार, 7 फरवरी को किया गया था। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में संघ की यात्रा, समाज में उसकी भूमिका और भविष्य की सोच पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सलमान खान के अलावा मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई और जाने-माने गीतकार व लेखक प्रसून जोशी भी शामिल हुए।

आयोजन में कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी

RSS के इस आयोजन में फिल्म और कला जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी ने ध्यान खींचा। वहीं, सलमान खान की भागीदारी को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी अब और तेज होती दिख रही है। हालांकि, एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Nandigram BYElection:नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast