Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोहर लाल का नाम दौड़ में क्यों है सबसे आगे?

कौन होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोहर लाल का नाम दौड़ में क्यों है सबसे आगे?

BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज़ हो गया है। बुधवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर इस विषय पर बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष शामिल हुए।

सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष तय करने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी सलाह ली जाएगी।

20अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है चुनाव प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 20अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है। इसके बाद किसी एक नाम पर सर्वसम्मति से फैसला होगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह चुनाव जनवरी 2024में होना था, लेकिन अब तक टला हुआ है।

इन नेताओं के नाम चर्चा में

अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों पर विचार हो रहा है, उनमें प्रह्लाद जोशी, बी.एल. संतोष, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनोज सिन्हा और मनोहर लाल प्रमुख हैं।

मनोहर लाल की दावेदारी सबसे मज़बूत क्यों?

मनोहर लाल को लेकर पार्टी के अंदर सहमति बनती दिख रही है। वह प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माने जाते हैं। हरियाणा में नाराजगी के बाद जब उन्हें केंद्र बुलाकर शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया, तब से उनके कद में इज़ाफा हुआ।

संगठन में अनुभव और बिहार की ज़िम्मेदारी

मनोहर लाल को संगठन चलाने का लंबा अनुभव है। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने दो बार हरियाणा में सरकार बनाई। हाल ही में उन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया, जिसे उनके लिए एक बड़ा टेस्ट माना जा रहा है।

RSS से जुड़ाव और जाट समुदाय का चेहरा

1977में आरएसएस से जुड़े मनोहर लाल 1994में बीजेपी में शामिल हुए। वह जाट समुदाय से आते हैं, और मोदी-शाह दोनों के पसंदीदा नेता माने जाते हैं। यह बात उन्हें अन्य दावेदारों से आगे रखती है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्ति की ओर

जेपी नड्डा जनवरी 2020 से बीजेपी अध्यक्ष हैं। तीन साल का कार्यकाल बढ़ाया गया था, जो अब समाप्ति की ओर है। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि बीजेपी अगला अध्यक्ष किसे बनाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast