Delhi CNG Price Today: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। राजधानी में CNG अब 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के हिसाब से ₹83.09 प्रति किलोग्राम मिलेगा। इससे पहले 23 मई को CNG की कीमतों 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे CNG का भाव 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया था। बता दें, बीते 11 दिनों में CNG की कीमतों में यह चौथी बार बढ़ोतरी की गई है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों पर पड़ेगा। जिससे किराए में इजाफा हो सकता है। इसी के साथ रोजाना सफर करने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। मालूम हो कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में CNG से चलने वाले वाहनों की संख्या काफी ज्यादा हैं।
Also read: Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
IGL के अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में प्राकृतिक गैस (LNG) की ऊंची कीमतों, मिडिल-ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन दबाव पड़ने से हुई है। जिस वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में भारी बाधाएं आ रही हैं और अब आम जनता पर बोझ डालना शुरु कर दिया है।
इसके अलावा बीते दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई हैं। ये बढ़ोतरी 10 दिनों में चौथी बार थी। पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। जबकि डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।