Know Param Pragya: पीएम मोदी ने पिछले दिनों आईआईटी दिल्ली के दिक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एआई पावर्ड हाई परफॉर्मेंस सुपर कम्पुटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया था। इसे सुपर कम्पुटिंग की दिशा में भारत की नई ताकत के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित किया गया है। इसका फायदा एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के साथ-साथ रिसर्च के काम के लिए भी किया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली के छात्रों को भी नए-नए मौके मिलेंगे।
क्या है परम प्रज्ञा
दरअसल, परम प्रज्ञा भारत का एडवांस सुपर कम्प्युटर है, जिसे C-DAC यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्युटिंग ने बनाया है। परम शब्द संस्कृत का है, जिसका मतलब 'सबसे महान' होता है। भारत का पहला सुपर कम्प्युटर PARAM 8000 साल 1991 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत में दर्जनों सुपर कम्प्युटर लॉन्च हुए हैं। परम प्रज्ञा इस सीरीज का एडवांस सुपर कम्प्युटर है, जो कई जटिल काम को पलक झपकते कर सकता है।
क्यों खास है परम प्रज्ञा
इस सुपर कम्युटर को नेक्सट टेक्नोलॉजी यानी एआई और डेटा साइंस के क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है। इस सुपर कम्प्युटर करके बड़े एआई जलिट मशीन लर्निंग प्रयोग किए जा सकते हैं।
परम प्रज्ञा की सबसे खास बात इसकी हाई-परफॉर्मेंस कम्प्युटिंग स्किल है। यह सिस्टम बड़े से बड़ा कैल्कुलेशन को चुटकी में कर सकता है।
इसके अलवा परम प्रज्ञा का प्रयोग साइंटिफिक रिसर्च में किया जाएगा।
परम प्रज्ञा का इस्तेमाल इंजीनियरिंग,डेटा साइंस समेत अन्य क्षेत्र में भी किया जा सकता है।
Also read: कचरा-मुक्त दिल्ली का सफर शुरु! कई कॉलोनियां ने लैंडफिल को कहा अलविदा; अपनाया जीरो वेस्ट मॉडल