IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में अपने पैर जमा रहा है। जिसके असर से कई राज्यों में लगातार जोरदार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, म्यांमार तट और उससे सटे पूर्वी-मध्य व उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। जिस वजह से कल 30 सितंबर 2026 बुधवार को देशभर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। लेकिन कुछ इलाकों में हवा की गति बढ़ सकती है। तो चलिए जानते है देश में कल मौसम कैसा रहेगा।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के लगभग 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का अलर्ट है। साथ ही, भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।
Also read: Festive Season Jobs: फेस्टिव सीजन में नौकरियों की बंपर बहार, 7 लाख तक पहुंच सकती हैं गिग जॉब्स
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?
IMD ने देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश का ये सिलसिला 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही निचले इलाकों में भी पानी भर रहा है। इस बीच IMD ने राज्यों के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान लखीमपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर समेत कई इलाकों में बादल बरसेंगे।
हरियाणा में कल का मौसम
मौसम विभाग ने हरियाणा में भी बारिश की आशंका जताई है। कल 30 सितंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?
बिहार के बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, गया समेत कई जिलों में बारिश संभव है। IMD ने राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।