
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यानि की आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका प्रकृति से जुड़ाव और प्रेम साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास के लॉन में मोर को दाना खिला रहे हैं. वे मोर की अठखेलियों को निहार रहे हैं. सुबह की सैर के समय पीएम मोदी मोरों को दाना खिलाते हैं.
आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमे वो मोर को दाना खिला रहे है. प्रधानमंत्री अपने आवास के लॉन में मोर को दाना खिला रहे हैं. वहीं वीडियो में नजर आने वाले मोर पीएम मोदी की सुबह की सैर के दौरान साथी होते हैं. इस दौरान पीएम टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाते हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में शामिल है.
वहीं वीडियो में पीएम मोदी अलग-अलग लोकेशन पर मोरों को हाथों से दाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी लॉन में टहलते हुए दिख रहे हैं. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ एक कविता भी साझा की है.इसमें उन्होंने मोर, भोर, शांति, सुहानापन और मौन की अहमियत बताई है. साथ ही मुरलीधर, जीवात्मा, शिवात्मा और अंतर्मन की बात भी की गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास में ग्रामीण इलाकों जैसे ढांचे बनावाएं हैं जहां पक्षी आराम से अपना घोंसला बना सकते हैं.
Leave a comment