मिस्र दौरे पर पहुंचे PM Modi,प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीयों को देंगे श्रद्धांजलि, जानें हेलियोपोलिस का इतिहास

मिस्र दौरे पर पहुंचे PM Modi,प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीयों  को  देंगे श्रद्धांजलि, जानें हेलियोपोलिस  का इतिहास

PM Modi in Egypt: अमेरिका की 4 दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद,अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरादोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्रीकी इस राजकीय यात्रा में प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा अक्टूबर 2022केदी गई श्रद्धांजलि के बाद दूसरी श्रद्धांजलि होगी।

मिस्र के काहिरा क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान, ब्रिटिश भारतीय सेना के राष्ट्रमंडल कर्मियों के लिए एक स्मारक और दफन स्थल है।जिनके द्वारा दो विश्व युद्ध लड़े गए जो मिस्र और फिलिस्तीन के बीच में लड़ाई के दौरान मारे गए थे। इसमें 3,727शहीद भारतीय सैनिक हैं, जिनमें से कई गुमनाम कब्रों में दफन हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लगभग 55,000भारतीय सैनिक मारे गए।

कब्रिस्तान में हेलियोपोलिस (पोर्ट टेवफिक) मेमोरियल और हेलियोपोलिस (अडेन) मेमोरियल भी हैं।जिन्हें 1967के इजरायली-मिस्र संघर्ष के दौरान नष्ट होने के बाद उनके मूल स्थानों से स्थानांतरित कर दिया गया था।स्मारक का रखरखाव राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही इसमें अन्य राष्ट्रीयताओं की युद्ध कब्रें भी शामिल हैं। कब्रिस्तान को ह्यूबर्ट वर्थिंगटन और कैप्टन चार्ल्स सार्जेंट जैगर एमसी द्वारा डिजाइन किया गया था।

यह यात्रा 2014 में पदभार संभालने के बाद से पीएम मोदी की मिस्र की पहली यात्रा भी होगी। वह व्यापार, निवेश, कृषि, रक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों जैसे सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर राष्ट्रपति सिसी और अन्य मिस्र के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

Leave a comment