Search KhabarFast

Press ESC to close

Gujarat: आयुष एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, ‘भारत एक विशेष आयुष वीजा कैटेगरी शुरू करने जा रहा है’

Gujarat: आयुष एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, ‘भारत एक विशेष आयुष वीजा कैटेगरी शुरू करने जा रहा है’

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष के क्षेत्र में निवेश और नवाचार की संभावनाएं असीमित हैं। आयुष दवाओं, सप्लीमेंट और कॉस्मेटिक्स के उत्पादन में हम पहले ही अभूतपूर्व तेज़ी देख रहे हैं। 2014 में जहां आयुष सेक्टर 3 बिलियन डॉलर से भी कम का था। आज ये बढ़कर 18 बिलियन डॉलर के भी पार हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि FSSAI ने पिछले ही हफ्ते अपने नियमों में आयुष आहार नाम की एक नई श्रेणी घोषित की है। इससे हर्बल न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट के उत्पादकों को बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत एक स्पेशल आयुष मार्क भी बनाने जा रहा है। भारत में बने उच्चतम गुणवत्ता के आयुष प्रॉडक्ट्स पर ये मार्क लगाया जाएगा। ये आयुष मार्क आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रावधानों से युक्त होगा। इससे विश्व भर के लोगों को क्वालिटी आयुष प्रॉडक्ट्स का भरोसा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो विदेशी नागरिक, भारत में आकर आयुष चिकित्सा का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए सरकार एक और पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही, भारत एक विशेष आयुष वीजा कैटेगरी शुरू करने जा रहा है। इससे लोगों को आयुष चिकित्सा के लिए भारत आने-जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्टअप्स का एक स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है। एक प्रकार से भारत में आज यूनिकॉर्न का दौर है। वर्ष 2022 में ही अब तक भारत के 14 स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न क्लब में जुड़ चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत ही जल्द आयुष के हमारे स्टार्टअप्स भी यूनिकॉर्न उभरकर सामने आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कहा कि 21वीं सदी का भारत दुनिया को अपने अनुभवों, ज्ञान,अपनी जानकारी साझा करते हुए आगे बढ़ना चाहता है। हमारी विरासत मानवता के लिए विरासत की तरह है, हम वसुधैव कुटुंबकम वाले लोग हैं, 'सर्वे संतु निरामया' यही तो हमारा जीवन मंत्र है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है।

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

नई दिल्ली:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व वाली STFकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मकसूदन के पुत्र गुलाम नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ झांसी में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast