नहीं देखा होगा ऐसा बॉस...टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारी के साथ खेला खूनी खेल!

नहीं देखा होगा ऐसा बॉस...टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारी के साथ खेला खूनी खेल!

बोरीवली:ऑफिस में अक्सर बॉस और कर्मचारियों की छोटी-बड़ी बहस हो जाती है लेकिन जब वो बहस खुनी बन जाएं तो आप क्या करेंगे। ऐसा ही एक वाक्या मुंबई के बोरीवली से सामने आया है जहां बॉस ने एक कर्मचारी को टारगेट दिया। लेकिन बदकिस्मती से ये टारगेट कर्मचारी पूरा ना कर पाया तो उसने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि बॉस ने उस इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया लेकिन बॉस  ने एक मीटिंग में उस कर्मचारी के सिर पर टेबल घड़ी फेक दी जिससे कर्मचारी का सिर से खुन निकलने लगा और कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत कर दी है। 

दरअसल पीड़ित कर्मचारी का नाम आनंद बताया जा रहा है। आनंद ने पुलिस को बताया कि वह पिछले साल से स्वास्थ्य बीमा कंपनी के साथ सहयोगी क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। उसे एक बैंक की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को बेचने का टारगेट मिला। लेकिन वह सितंबर में 5लाख रुपये के टारगेट पूरा नहीं कर सका। फिर उसने 9अक्टूबर को अपना इस्तीफा बॉस अमित सिंह को दे दिया, लेकिन बॉस ने उसे स्वीकार नहीं किया।

वहीं अमित सिंह यानी ऑफिस के बॉस ने आनंद को 9बजे फोन कर उसे दफ्तर बुलाया और काम की सभी डिटेल्स देने को कहा। इस पर उसने कहा कि वो अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है। शाम तक सारे डिटेल्स समिट कर देगा। इसके बाद मैं उनके एक फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाया तो अमित सिंह ने मुझे फोन कर गालियां दी और शाम ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। वहीं शाम के समय बॉस से मिला था।

हम दोनों के बीच काम लेकर बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान अमित ने अपना आपा खो दिया जब मीटिंग रूम में इस मामले पर चर्चा करने से इनकार कर दिया और अचानक, उसने एक टेबल घड़ी उठाई और उसे मेरे सिर पर मार दिया मेरे सिर से बहुत खून बहने लगा, जिससे मेरे साथी मुझे शताब्दी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मेरे सिर से प्लास्टिक के टुकड़े निकाले और घाव पर टांके लगाए।

वहीं बोरीवली पुलिस ने अमित के खिलाफ मारपीट से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने उन्होंने गिरफ्तार नहीं किया है। बल्कि धारा 41का नोटिस भेजने की बात कहीं है और कार्रवाई करने की बात कहीं है।

Leave a comment