पहले 3 साल का समय... फिर लजीज स्वाद... जानें अमेरिका में उगने वाले इस फल के फायदे

पहले 3 साल का समय... फिर लजीज स्वाद... जानें अमेरिका में उगने वाले इस फल के फायदे

नई दिल्ली: धरती पर तरह-तरह के फलों को उगाया जाता है। हर फल को खाने के फायदे भी अलग होते है। कोई मिनरल्स में रिच है, तो कोई कैल्शियम में, किसी से पाचन शक्ति अच्छी होती है, तो किसी को खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इन्ही में से एक है अनानास जो कि बहुत ही फेमस फल है। इसे लोग काटकर कम खा पाते है, लेकिन इसका जूस पीना अधिकतर लोगों को पसंद है। वहीं अनानास का उपयोग कॉकटेल में भी किया जाता है। अंग्रेजी शब्द में इसे पाइनएप्पल कहते है। ये फल भारत के अलावा थाईलैंड,इंडोनेशिया,मलेशिया,केन्या,चीन और फिलीपींस में भी पाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी पिंक पाइनएप्पल के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको पिंक पाइनएप्पल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

बता दें कि इस पिंक पाइनएप्पल का नाम इस फल के अंदर के रंग के कारण पड़ा है, जिसका कलर पिंक होता है। यह फल बाहर से जितना देखने में लजीज लगता है उससे कई गुना ज्यादा अंदर से खाने में यह फल लजीज है। इस अनानास का यह पिंक कलर इसमें मौजूद लाइकोपैरी के वजह से होता है, जोकि टमाटर में भी पाया जाता है। इस फल को ज्यादातर अमेरिका में उपजाया जाता है। अब अगर बात करें इस अनानास के स्वाद के बारे में तो इसका स्वाद आम पाइनएप्पल के तौर पर ज्यादा मीठा और चटपटा होता है। इस फल के लिए हैरानी वाली बात यह है कि इस फल को पकने में करीब 3 साल का समय लगता है।

वही इस फिल्म में कई बीमारी को खत्म करने की भी क्षमता होती है। ये फल से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, आंखों की समस्या, पाचन तंत्र की दिक्कत और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को दूर रखने में कारगर है। इतना ही नहीं बल्कि इस फल के सेवन से स्किन की जोड़ी समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा इसे खाने से चेहरे पर भी ग्लो आता है। इसके साथ ही इस फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं।

Leave a comment