अब SMILE नहीं करने पर लगेगा भारी जुर्माना! इस देश में लागू हुई स्माइल पॉलिसी

अब SMILE नहीं करने पर लगेगा भारी जुर्माना! इस देश में लागू हुई स्माइल पॉलिसी

नई दिल्ली:  दुनिया में अलग-अलग तरह के देश हैं और उनके रहन-सहन के तरीके भी अलग होते है। कहीं कुछ अलग किस्म का कानून है तो कहीं अजीबोगरीब नियम लगाए जाते हैं। एक ऐसा ही नियम फिलीपींस में लागू हुई है जिसके ना मानने पर कर्मचारियों को भारी जुर्माना देना होगा।

दरअसल फिलीपींस में स्माइल पॉलिसी लागू की गई है। जिसके तहत हर कर्मचारियों को मुस्कुराते हुए काम करना होना। वहीं ऐसा ना करने पर उन्हें भारी जुर्माना भरनी होगा। ये पॉलिसी एक मेयर ने स्थानीय स्तर पर लगाया है। स्माइल पॉलिसी के तहत हर कर्मचारियों को मुस्कुराते हुए काम करना होना नहीं तो कर्मचारियों की 6 महीने की सैलरी काटी जा सकती है। साथ ही कहा है कि कर्मचारी को नौकरी से सस्पेंड भी किए जा सकते हैं।

मेयर स्थानीय सरकार के स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। मेयर चाहते हैं कि जब लोग अपने काम के लिए दफ्तरों में आएं तो उन्हें खुशनुमा माहौल मिल सके। मेयर एरिस्टोटल अगूरी सरकारी कर्मचारियों के रवैए में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दे कि मेयर एरिस्टोटल अगूरी ने इसी महीने लुजोनआइलैंड के क्यूजॉन प्रांत के मूलाने टाउन में कार्यभार संभाला है। जिसके कुछ ही दिन बाद वो स्माइल पॉलिसी लेकर आए हैं।

Leave a comment