PFI मामले में NIA सख्त, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 30 जगहों पर मारी रेड

PFI मामले में NIA सख्त, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 30 जगहों पर मारी रेड

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर से छापेमारी शुरू कर दी है। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के शहरों पर एनआईए ने छापेमारी की। बता दें कि इस छापेमारी में 30 जगहों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने निशाने पर लिया है। दरअसल राष्ट्रीय जांच एजेंसी उस केस में कार्रवाई कर रही है जिसमें दावा किया गया है कि कि यहां कराटे ट्रेनिंग सेंटर की जगह आतंकी ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है।

वहीं एनआईए ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला संयोजक शाहदुल्लाह के यहां छापेमारी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुहम्मद इमरान और मुहम्मद अब्दुल मोबीन को हिरासत में लिया जा चुका है। बता दें कि इनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। वहीं एनआईए की हैदराबाद यूनिट ने अब्दुल खादर और 26 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 क्या है PFI मामला

दरअसल राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में कराटे ट्रेनिंग सेंटर की जगह आतंकी ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है। वहीं इस केस में केंद्र सरकार के खिलाफ कथित युद्ध छेड़ने की योजना बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीएफआई संगठन में युवाओं को भर्ती करने और उन्हें आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप भी लगे हैं ताकि वह आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकें।पीएफआई पर आरोप लगा है कि उन्होंने गैरकानूनी सभा भी बनाई है जिसमें वह धर्म  के आधार पर अन्य समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करते हैं। आरोप है कि यह संगठन देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को भी नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ है।

Leave a comment