Search KhabarFast

Press ESC to close

PCS राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी ने की सगाई,200 मीटर की दुरी से शुरू हुई प्रेम कहानी

PCS राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी ने की सगाई,200 मीटर की दुरी से शुरू हुई प्रेम कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तैनात PCS अधिकारी राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी लव स्टोरी बिलकुल फ़िल्मी हैं। बता दें की राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी दोनों के कार्यालय की दूरी महज 200 मीटर हैं। और उसी कार्यालय से ही इनका प्रेम संबंध शुरू हुआ था। और अब ये शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राहुल मिश्रा जो की PCS अधिकारी हैं वहीं आकांक्षा दूसरी जिला सेवायोजन अधिकारी हैं।

चित्रकूट में दोनों अधिकारीयों की हुई सगाई

चित्रकूट के एक होटल में दोनों ने सगाई कर ली हैं। दफ्तरों की महज 200 मीटर की दूरी से शुरू हुई यह नजदीकियां दोनों परिवारों की सहमति से अब विवाह के रिश्ते में बदलने जा रही हैं। शादी का यह भव्य समारोह खजुराहो में आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हैं। अपने प्रेम संबंध के विषय में दोनों ने ही अपने- अपने माता- पिता से विवाह को लेकर बात कही थी। जिसके बाद दोनों ही परिवारों ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी।

Also read: UP News: चार महीने पहले हुई थी शादी, झांसी के होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पिता ने उठाए सवाल

दफ्तर से शुरू हुआ प्रेम का सफर

दोनों के दफ्तर की दूरी महज 200 मीटर थी। और काम के सिलसिले में दफ्तर में आना- जाना होता था। जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने विवाह करने का फैसला किया। प्रशासनिक हलकों में इस रिश्ते की चर्चा पहले से ही थी, जिस पर अब सगाई के बाद आधिकारिक मुहर लग गई है। चित्रकूट के निजी होटल में हुए इस सगाई कार्यक्रम केवल दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य ही शामिल हुए थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पहले पार्टी से निकाला, अब मंडरा रहा विधायकी पर संकट, अनंत सिंह के राजनीती पर फुल स्टॉप!

Anant Singh Vs JDU : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के विधायकी पर खतरा मंडरा रहा हैं। पहले जदयू ने पार्टी से निकाला अब सदस्यता रद्द करने की भी बात सामने आ रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ये साफ़ कह दिया हैं की अनंत सिंह पर क्विक एक्शन लिया जाएगा।

Uttarakhand News: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर CM धामी ने निकाली शोभायात्रा, सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर निगम, देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ाए जाने की बात कही, उन्होंने कहा इसके लिए यथाशीघ्र बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; जल्द होगा लोकार्पण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast