Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर तीखा हमला,बोले- हरियाणा में तो पूरी सरकार ही चोरी हो गई!

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर तीखा हमला,बोले- हरियाणा में तो पूरी सरकार ही चोरी हो गई!

Haryana News: हरियाणा के भिवानी शहर के सिलानी गेट क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ झज्जर की कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने महर्षि वाल्मीकि भवन की नींव रखी और समाज की जरूरतों के अनुरूप भवन का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

दीपेंद्र हुड्डा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश निरंतर तरक्की करे। उन्होंने कहा कि झज्जर का महर्षि वाल्मीकि मंदिर प्राचीन है और वे यहां लगातार आते रहते हैं। अब महर्षि वाल्मीकि भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। समाज की इच्छाओं के अनुरूप भवन तैयार करवाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर शिकायत दर्ज करवाने संबंधी सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खड़गे राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी उम्र का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने उनकी मीटिंग में पहुंचकर जिस प्रकार का व्यवहार किया,वह उचित नहीं है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुए इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि समाज भी इस तरह की हरकतों को स्वीकार नहीं करेगा।

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इसमें हरियाणा से रिकॉर्ड भागीदारी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है और हरियाणा में भी चुनावी गड़बड़ियों के कारण लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगभग 14 हजार मतों का अंतर रहा,जबकि प्रदेश में करीब तीन करोड़ मतदाता हैं।हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर होने वाली रैली में वोट चोरी,चुनाव आयोग और भाजपा की कथित मिलीभगत के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र को बहाल करना है। इस रैली में हरियाणा से सबसे अधिक लोगों के शामिल होने का दावा भी उन्होंने किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘बाप भी जाएगा…’ खड़गे के बयान पर मचा सियासी बवाल, अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं

Shah Lashehs Out On Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई एक टिप्पणी से रविवार को राजनीतिक विवाद

पहले पार्टी से निकाला, अब मंडरा रहा विधायकी पर संकट, अनंत सिंह के राजनीती पर फुल स्टॉप!

Anant Singh Vs JDU : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के विधायकी पर खतरा मंडरा रहा हैं। पहले जदयू ने पार्टी से निकाला अब सदस्यता रद्द करने की भी बात सामने आ रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ये साफ़ कह दिया हैं की अनंत सिंह पर क्विक एक्शन लिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast