Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई पुलिस में पवन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत, लारेंस बिश्नोई गैंग ने पावर स्टार को दी धमकी; जानें वजह

मुंबई पुलिस में पवन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत, लारेंस बिश्नोई गैंग ने पावर स्टार को दी धमकी; जानें वजह

Lawrence Bishnoi Gang Threat Pawan Singh: पवन सिंह, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाते है। हाल ही वह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनकर आए थे, जो उनके लिए मुसीबत बन गई। उन्होंने रियलिटी शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। ऐसा ना करने के लिए पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। इसके बाद भी पावर स्टार ने धमकी की परवाह नहीं की और सलमान के साथ शो में नजर आए।

पुलिस को मिली 2 अलग-अलग शिकायत

वहीं, अब इसे लेकर नया मामला सामने आया है। पवन सिंह की और से मुंबई पुलिस को 2 अलग-अलग शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि उनसे पैसे की डिमांड की गई और धमकी भी दी गई है। ये शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच की Anti extortion सेल को मिली। पवन सिंह और उनकी टीम क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचेगी। पवन सिंह से जुड़े और उनका काम देख रहे लोगों को बिहार से लेकर मुंबई तक के नंबरों पर मैसेज किया गया। ऑडियो मैसेज भी भेजा गया है।

कपिल के बाद पवन सिंह की बारी

बता दें कि इससे पहले कपिल शर्मा के शो में जब सलमान खान गेस्ट बने थे, उस वक्स लॉरेंस की गैंग ने कॉमेडियन को दबंग खान संग स्क्रीन न शेयर करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को ये धमकी बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले एक फोन कॉल के  माध्यम से दी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया और पवन सिंह को कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश की। इस कॉल में यही कहा गया कि सलमान खान के साथ अगर मंच शेयर किया तो आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे। साथ ही पवन सिंह से कैश की मांग की गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इस घटना के तुरंत बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि धमकी कॉल में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि धमकी के बाद भी पवन सिंह ने बिग बॉस में शामिल होने का फैसला लिया। पुलिस इस मामले को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ कॉल के सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast