Patna Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

Patna Crime:  बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। बांस घाट के पास काली मंदिर से सटे गली में किराना दुकान पर व्यक्ति खड़ा था। तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सिर पर गोली मारकर चले गए। व्यक्ति को स्थानीय लोग नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

अज्ञात बदमाश ने सिर पर मारी गोली

मृतक की पहचान 40 साल के उदय यादव के रूप में हुई है। अभी तक घटना की वजह पता नहीं चली है। ऐसा बताया जा रहा है कि रोज सुबह उदय टहलने के लिए सुबह बांस घाट स्थित गंगा किनारे जाता था। हर रोज की तरह आज यानी बुधवार को भी उदय वह बांस की तरफ गया था। उसी जब वह एक किराना दुकान पर खड़ा था तभी अज्ञात बदमाश ने सिर पर गोली चला दी।

पुलिस मौके पर पहुंची

बता दें की उदय यादव ठेकेदारी का काम करता था। ऐसा कहा जा रहा है कि ठेकेदारी के विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा मौके पर कई वरीय अधिकारी भी पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान मौके से एक खोखा बरामद किया गया है।

DCP ने दी जानकारी

लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह के करीब 8.45 बजे की है। सिर में पीछे से उदय राय को गोली मारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पुलिस ने विस्तार में बातचीत की है। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हुई है। परिजनों ने लोगों का नाम बताया है। हम लोग उसके आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a comment